गोपालगंज, मार्च 28 -- बैकुंठपुर, एक संवाददाता। बैकुंठपुर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की रात से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। तेज हवा एवं मेघ गर्जन के साथ हुई हल्की बारिश ने मौसम को जहां एक ओर खुशनुमा बना दिया। दूसरी ओर किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार की सुबह भी रुक-रुक कर बारिश होती रही। जिससे पूरे दिन वातावरण में नमी बनी रही। आसमान में दोपहर बाद तक बादल छाए रहे। मौसम के इस अचानक बदलाव का सबसे ज्यादा असर खेतों में पककर तैयार खड़ी फसलों पर पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल अब कटाई के लिए तैयार है। लेकिन, बारिश व तेज हवा से बालियां खराब होने का खतरा बढ़ गया है। तेज हवा के कारण गेहूं की फसल भी खेतों में गिरने लगी है। जिससे नुकसान की आशंका गहरा गई है। किसानों के चेहरे पर चिंता साफ झलक रही है। वे मौसम के इस अनिश्चित रुख को द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.