भागलपुर, अप्रैल 9 -- प्रखंड में बुधवार को आई तेज हवा एवं बारिश से रबी फसलों को भारी क्षति हुई है। गेहूं की फसल लोग काटकर दौनी के लिए रखे थे। वह बर्बाद हो गया। ईशीपुर के किसान छोटू राम ने बताया कि गेहूं काटकर पिराई कराकर अभी ढेरी पर ही रखे थे, सोचे थे गेहूं बोरी में भरकर एक दो दिन में हटा लेंगे, घर ले जाएंगे। लेकिन अचानक आई बारिश में सारा गेहूं भींग गया। शाहाबाद के किसान सोना सिंह, बद्री रिक्यासन, मुकेश सिंह, रामाशंकर राम, सत्यनारायण महतो आदि ने कहा कि गेहूं काटकर खेत में रखे थे, लेकिन पूर्वा हवा चलने के कारण पिराई में काफी दिक्कत हो रही थी, हम पिराई नहीं करा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.