धनबाद, मार्च 19 -- बारिश और तेज आंधी के दौरान बुधवार को लाल बाजार स्थित बाड़ा में खड़े दो वाहनों पर तेज आवाज के साथ एक बड़ा पेड़ टूट कर गिर गया। इससे कार संख्या जेएच 10 सीएन 1732 व जेएच 10 सीआर 6827 क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने पेड़ की डाली को कार से हटाया। वहीं बारिश के कारण झरिया लक्ष्मीनिया मोड में सड़क पर घुटने तक पानी भर गया था। इसमें एक टोटो सवारी सहित पलट गया। इसमें दो महिलाएं घायल हुईं। आसपास के लोगों ने टोटो को सीधा किया। दोनों महिलाओं को उठाकर झरिया के एक नर्सिंग होम में इलाज कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.