संभल, मार्च 16 -- जनपद में रविवार की भोर से मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिन निकलने से पहले ही आसमान में काले बादल छा गए और तेज गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम में ठंडक बढ़ गई। ठंडी हवाओं के कारण लोगों को दिनभर सर्दी का एहसास होता रहा। सुबह के समय बाजार और सड़कों पर लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। बारिश से किसानों को काफी नुकसान हो गया। रविवार को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जनपद में बीते कुछ दिनों से मौसम में बदलाव हो रहा है। रविवार की सुबह अचानक से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। आसमान में काले बादल छाने के साथ तेज हवा चलने लगी। दिन में हुई बारिश के कारण कई स्थानों पर सड़कों और गलियों में कीचड़ फैल गया। इससे राहगीरों और...