सहारनपुर, मार्च 16 -- देर रात तेज हवाओं के साथ हुई बारिश मौसम बदलता दिखाई दे रहा है। रविवार दिन में बूंदा-बांदी से गर्मी से भले ही राहत मिली हो लेकिन देर रात तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के चलते गेहूं की फसल गिरने और सरसो की कटाई भी प्रभावित हो गई है। जिससे किसानों के चेहरें पर चिंता की लकीरें उभर गई। वहीं आम के बागों में जहां अंधड़ में बोर झड़ गया वहीं पेड भी जड़ से उखड़ने से बागवानो के चेहरो की रंगत उड़ गई। रविवार को रूक-रूक कर हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। गर्मी से राहत मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन देर रात तेज अंधड़ के साथ हुई बारिश से किसानों के चेहरों की रंगत उड़ गई। क्योंकि तेज हवाओं के चलते गेहूं की फसल निचे गिरने लगी हैं। वहीं सरसो की कटाई भी प्रभावित हुई है तो गन्ने की बुवाईं भी प्रभावित हो गई। इतना ही नहीं तेज हवाओं ने आम ...