तेज हवा और बारिश से आम-लीची फसल को नुकसान
रिषिकेष, मई 30 -- तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश ने डोईवाला क्षेत्र के बागवानी सेक्टर को गहरा नुकसान पहुंचाया है। आम और लीची की तैयार हो रही फसल को प्रारंभिक आकलन में करीब 35 से 40 प्रतिशत तक क्षति होने का अनुमान जताया जा रहा है। अचानक बदले मौसम ने बागवानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है, जिससे किसानों में चिंता बढ़ गई है। डोईवाला क्षेत्र में शुक्रवार रात और शनिवार को दोपहर बाद तेज हवा चली। थानों, भोगपुर, रानीपोखरी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हवाओं के चलते आम और लीची के पेड़ों से बड़ी मात्रा में फल झड़ गए। कई जगहों पर भारी हवाओं के कारण पेड़ों की टहनियां भी टूटकर गिर गईं, जिससे बागों को और अधिक नुकसान हुआ है। यह भी पढ़ें- बाराकोट में ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आंकलन किया बागवानों का कहना है कि इस समय फसल पकने की स्थिति में थी, ऐसे मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.