तेज हवा और बारिश ने किसानों की बढ़ाई चिंता
देहरादून, मार्च 16 -- रुड़की। कलियर, भगवानपुर, नारसन, झबरेड़ा और बुग्गावाला क्षेत्र में देर रात चली तेज हवा व बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी। खेतों में तैयार खड़ी गेहूं व सरसों की फसल हवा के तेज झोंकों से खेत में बिछ गई। इससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका सताने लगी है। इस समय फसल कटाई के करीब थी, ऐसे में अचानक बदले मौसम ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम जल्द साफ नहीं हुआ तो नुकसान और बढ़ सकता है। हालांकि सोमवार को धूप निकली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.