तेज हवा और बारिश का कहर: ढ़ेबादौरी गांव में मिट्टी का घर गिरा, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई गुहार
चतरा, जून 16 -- मयूरहंड प्रतिनिधि बीते दिनों क्षेत्र में हुई तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश ने जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस प्राकृतिक आपदा के कारण सोकी पंचायत के ढ़ेबादौरी गांव निवासी अशोक मेहता का आशियाना पूरी तरह से तबाह हो गया। तेज हवा के झोंकों ने उनके कच्चे मिट्टी के घर को जमींदोज कर दिया, जिससे परिवार के सामने संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित अशोक मेहता ने बताया कि घटना के समय वे अपने परिवार के साथ घर में मौजूद थे, हालांकि किसी प्रकार की जान-माल की बड़ी हानि नहीं हुई, लेकिन घर पूरी तरह गिर जाने से उनके रहने का एकमात्र ठिकाना छिन गया है। घर का सारा सामान मलबे के नीचे दब गया है, जिससे उन्हें खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। अशोक मेहता ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि वे लंबे समय से सरकारी आवास योजना का लाभ पाने के लिए प्रयास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.