तेज हवा और बादलों से दिन में ही छाया अंधेरा
गोड्डा, मई 29 -- गोड्डा। गोड्डा शहर में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से ही आसमान में घने काले बादल मंडराते रहे और तेज हवा चलने लगी। करीब 11 बजे दिन में ही ऐसा नजारा देखने को मिला मानो शाम हो गई हो। काले बादलों की वजह से पूरा शहर अंधेरे में डूब गया और लोगों को वाहन चलाने के दौरान लाइट तक जलानी पड़ी। इसके कुछ ही देर बाद तेज हवा के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई, जो रुक रुक कर शाम तक जारी रही। बारिश होने से पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली। लगातार बढ़ते तापमान से लोग परेशान थे, लेकिन अचानक बदले मौसम ने मौसम को पूरी तरह सुहाना बना दिया। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से लोगों को मिली बड़ी राहतबारिश से जलजमाव की स्थिति बारिश के दौरान शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति भी देखने को मिली, वहीं तेज हवा के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.