गंगापार, अप्रैल 8 -- तेज हवा और बरसात कच्चे मकानों के लिए बेहद दुखदाई है। तेज हवा से क्षेत्र के बदौआ गांव में किसानों व गरीबों का काफी नुकसान हुआ। एक गरीब का मकान ऐसे समय में गिरा, जब परिवार के लोग खलिहान में काम करने गए थे , जिससे जनहानि नहीं हो पायी। मंगलवार सायं क्षेत्र के बदौआ गांव में चिरौंजी लाल निषाद का कच्चा मकान धराशायी हो गया। जिस समय मकान गिरा ,उस समय पूरा परिवार खेत व खलिहान में काम कर रहा था, जिससे जनहानि नहीं हो पायी। मकान के मलबे में घर गृहस्थी के तमाम सामान भी दबकर नष्ट हो गये। इस गांव के तमाम किसानों के खेतों और खलिहानों में रखी फसल भी बरसात और तेज हवा से नष्ट हो चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...