रुद्रपुर, मई 31 -- खटीमा। तेज हवा और आंधी से विद्युत विभाग को भारी नुकसान हुआ है। जगह जगह बिजली के पोल गिर गए है और जगह जगह तार टूटे हुए है।शनिवार देर शाम को आई आंधी में खटीमा क्षेत्र के जमौर,हल्दी,खटीमा फीडर सहित अन्य जगह आंधी से पेड़ टूटकर बिजली की लाइन पर गिर गए जिससे बिजली बाधित हो गई।वही कई पोल भी टूट कर गिर गए है। चारु बेटा,बनकटिया,जमौर, पहेनिया,बरी,टेढ़ाघाट, झनकट सहित कई जगह लाइन टूट गई है।विद्युत विभाग के जेई पवन उप्रेती ने बताया कि आंधी से लाखों रूपये का विभाग का नुकसान हुआ है।विद्युत आपूर्ति सुचारु करने के लिए समस्त स्टाफ और संविदा एवं डेली कर्मियों को युद्धस्तर पर कार्य करने के लिए लगाया गया है।सभी जगह बिजली सुचारू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...