बगहा, अक्टूबर 5 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। शुक्रवार की देर रात तेज हवा के साथ रुक-रुक कर हो झमाझम बारिश से किसानों से काफी नुकसान पहुंचा हैं। किसानों की धान की फसलों के साथ साथ गन्ना के फसलों को काफी नुकसान हुआ हैं। जिससे किसानों को भारी क्षति हुई है। किसानों का कहना है कि बारिश के साथ तेज हवा के कारण धान की फसलें प्रभावित हुए है। धान की बालिया खेत में गिर गई हैं। साथ साथ गन्ना की फसल भी खेतों में गिर गई हैं। जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ हैं। ऐसे में किसानों ने फसल क्षति के नुकसान की भरपाई की मांग की है। इधर कृषि विभाग की ओर से फसल क्षति के आकलन किया जा रहा है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजकुमार जायसवाल ने बताया कि विभाग की ओर से फसल क्षति का आकलन किया जा रहा है। आकलन के बाद क्षति का सही अनुमान होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.