बदायूं, अप्रैल 22 -- अप्रैल की भीषण गर्मी और तेज पछुवा हवाओं के कारण सालारपुर, सिलहरी और नवादा सहित कई बिजली घरों की सप्लाई घंटों ठप रही। धूल भरी आंधियों और बिजली कटौती ने जहां ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया, वहीं किसानों की सिंचाई रुकने से फसलें प्रभावित हो रही हैं। भगवतीपुर, दहेमी, कुनार और बस्त्रा जैसे दर्जनों गांवों में सुबह से शाम तक बिजली न आने से पेयजल संकट गहरा गया है और इनवर्टर जवाब दे चुके हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि निर्धारित शेड्यूल के बजाय मात्र 4-5 घंटे ही बिजली मिल रही है, जिससे खेती की सिंचाई ठप है। आक्रोशित जनता द्वारा लगातार फोन करने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ।इस यह भी पढ़ें- बांका: गर्मी बढ़ने के साथ गहराया बिजली संकट मामले पर नवादा उपखंड के एसडीओ शरद प्रताप ने बताया कि वर्तमान में गेहूं की फसल पककर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.