रायबरेली, मार्च 15 -- रायबरेली, संवाददाता। मौसम के तेवर रविवार देर शाम को अचानक बदल गया। तेज हवा चलने से किसानों की धड़कने बढ़ने लगी। किसानों को चिंता सताने लगी कि कहीं बारिश हो गयी तो फसल को काफी नुकसान हो जाएगा। उधर, होली के बाद लगातार बढ़ रहे तापमान से परेशान लोगों को गर्मी से राहत भी मिली। रविवार की सुबह हल्की धंुध तो रही लेकिन इसके बाद मौसम खुल गया। दिन में हल्की हवा चली लेकिन देर शाम को हवा तेज हो गयी। हवा की रफ्तार देख किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें उभर आयी। किसान सिर्फ भगवान को याद कर रहे हैं। किसान शिव कुमार ने कहा कि अगर बारिश हुई और इसी तरह हवा चलती रही तो गेहूं की फसल गिर जाएगी। शिवनाथ ने कहा कि अगर गेहूं की फसल गिरी तो निश्चित रूप से उत्पादन घट जाएगा। किसानों ने कहा कि हर साल कुछ न कुछ जरूर होता है। फिलहाल हवा चलने से बढ़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.