हरदोई, जनवरी 23 -- हरदोई। शुक्रवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। तापमान में गिरावट आयी न्यूनतम तापमान 9 डिग्री व अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री रहा। इस दौरान सुबह से ही 8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से सर्द हवाएं चलती रहीं। तेज रफ्तार से चल रही सर्द हवाओं से ठंड में इजाफा दर्ज किया गया है। 24 घंटे के दौरान तापमान में गिरावट आने से सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ गई है। खुले इलाकों में हवाओं का असर अधिक दिखाई दिया। वहीं लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। दिन में धूप निकलने के बावजूद ठंडी हवाओं के कारण गर्माहट महसूस नहीं हो सकी‌ वाहन चालकों और मजदूर वर्ग को सर्दी से परेशानी उठानी पड़ी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...