गौरीगंज, अप्रैल 10 -- अमेठी। जनपद में तेज हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। करीब 24 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे देर तक अंधेरा छाया रहा और आमजन परेशान रहे। जिला अस्पताल में भी तेज हवा का असर देखने को मिला। अस्पताल के प्रथम तल पर लगी कांच की खिड़की तेज झोंकों के कारण टूट गई। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत टूटे हिस्से को सुरक्षित कराया।वहीं, खेतों में खड़ी फसलों को लेकर किसान चिंतित नजर आए। तेज हवाओं के कारण गेहूं की फसल झुकने लगी है, जिससे उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पेड़ों की डालियां टूटने और आवागमन में बाधा की सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.