रुडकी, मार्च 3 -- कई दिनों से लगातार चल रही तेज हवाओं के कारण किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पानी लगाते ही गिरती जा रही है। इससे किसानों को गेहूं की फसल में मुनाफे की जगह नुकसान की आशंका सताने लगी है। कस्बा झबरेड़ा व ग्रामीण क्षेत्र के किसान गुड्डू वर्मा, राजपाल, यशवीर, कपिल सैनी, रोहताश, कुलदीप, प्रदीप, सुखपाल, योगेश त्यागी, प्रमोद, बीरम सिंह आदि का कहना है कि किसान के भाग्य की लकीरें मौसम की मेहरबानी पर टिकी होती हैं। पिछले कुछ दिनों से चल रही तेज हवाओं के चलते क्षेत्र में जिन खेतों में गेहूं की फसल को पानी दिया गया है, वह जमीन पर बिछ गई है। गेहूं की फसल में बाली आने के समय एक सिंचाई अवश्य की जाती है, जिससे दाना स्वस्थ और पुष्ट हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...