तेज हवाओं से गेहूं की फसल को भारी नुकसान
संभल, मार्च 31 -- मौसम में अचानक हुए बदलाव से सोमवार शाम चली तेज हवा और रुक-रुककर हो रही बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी। क्षेत्र में खड़ी कई बीघा अधपकी गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई। जिससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है। किसान बिजेन्द्र सिंह का कहना है कि गेहूं को पकने में अभी 10-15 दिन और लगने थे, लेकिन फसल गिर जाने के बाद अब अनाज व भूसे की मात्रा कम निकलने की आशंका किसान जता रहे हैं। साथ ही गिरी हुई फसल काटने में दोगुना मेहनताना लगने से लागत और बढ़ जाएगी। बारिश व तेज हवाओं से कई जगह मक्का की फसल भी गिर गई है। गुन्नौर एवं बबराला क्षेत्र में बूंदाबांदी से किसान खासे परेशान दिखाई दिए। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल से किसानों पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.