तेज हवाओं संग बूंदाबांदी, तापमान गिरा, पर उमस बरकरार
सहारनपुर, मई 3 -- जिले में रविवार को मौसम ने अचानक करवट बदल दी। सुबह तेज धूप निकलने के बाद कुछ ही देर में आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली, हालांकि दिन चढ़ने के साथ उमस बनी रही और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार सुबह मौसम में आए बदलाव से शहर और ग्रामीण इलाकों में तापमान में गिरावट हुई। बूंदाबांदी के बाद कुछ देर मौसम ठंडा रहा, लेकिन इसके बाद मौसम सामान्य हो गया। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर धूल भी उड़ी, जिससे लोगों को हल्की परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- रात में आंधी-बारिश से मिली राहत, दिनभर तेज धूप-उमस ने छुड़ाए पसीने मौसम विभाग के अनुसार रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.