बदायूं, मार्च 15 -- बदायूं। जिले में मौसम का मिजाज बदल चुका है। सुबह से आसमान में काली घटाएं छाई रही। दोपहर 12 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। तेज हवा और बारिश से किसानों के माथे पर चिंता की लकीर खींच दी हैं। किसानों का कहना है कि बारिश तेज और देर तक होती है तो फसलों और बागवानी को भारी नुकसान होगा। रविवार की सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं और तेज रफ्तार हवा चल रही हैं। जिले में हवा की रफ्तार करीब 18 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की है जिसकी वजह से बागवानी को नुकसान हो रहा है। वही आसमान में काली घटाएं छाई हुई है और बादल गरज के साथ बने हुए हैं। दोपहर 12 बजहे बारिश शुरू हुई। रुक रुककर बारिश जारी है। जिसके चलते तापमान में भी गिरावट आई है और मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें जनपद बदायूं को येलो अलर्ट में रखा गया है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.