शाहजहांपुर, जनवरी 28 -- मंगलवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने के कारण ठंड का असर बना रहा। करीब दस बजे हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन ठंडी हवाओं के चलते लोगों को इससे खास राहत नहीं मिली। दोपहर बाद करीब तीन बजे मौसम ने अचानक रुख बदला और घने बादलों ने डेरा जमा लिया। इसके बाद करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता का स्तर 79 प्रतिशत रहा। तेज हवाओं और बारिश के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम के समय सड़कों पर आवाजाही भी प्रभावित रही। गन्ना शोध संस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.