तेज हवाओं संग आज भारी बारिश के आसार
गोरखपुर, सितम्बर 25 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। समुद्र के ऊपर बने कम दबाव के प्रभाव से गोरखपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने 25 से 27 सितंबर के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। गोरखपुर में शुक्रवार और शनिवार को तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 24 सितंबर को जिले में 28 मिलीमीटर से अधिक में बारिश हुई है। पूरे दिन बादल छाए रहे। दिन भर कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होती रही। यह भी पढ़ें- Gonda News: झमाझम बारिश, तापमान घटा-गर्मी से राहतमौसम की भविष्यवाणी मौसम विभाग के मुताबिक 25 सितंबर को बारिश का दायरा बढ़ सकता है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और झोंकों की गति 60 किलोमीटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.