बाराबंकी, फरवरी 3 -- बाराबंकी। झमाझम बारिश व तेज हवाओं के कारण मंगलवार की सुबह से ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त दिखी। ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर पोल व तार टूटने से घंटों बिजली गुल रही जबकि शहरी क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रही। बारिश व आंधी में करीब दो दर्जन बिजली के पोल टूटे हैं। जिन्हें देर शाम तक मरम्मत कर दुरुस्त कर लिया गया है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। शहरी क्षेत्र में कई स्थानों पर गुल रही बिजली: बादल सुबह से ही छाए रहे। सुबह करीब 10 बजे अचानक तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के कुछ देर बाद ही अभय नगर, गांधी नगर, दुर्गा पुरी, कालिकाजी पुरम, सहित कई मोहल्लों में बिजली गुल हो गई। करीब ढाई घंटे के बाद बिजली की आपूर्ति बहाल हो सकी। इसके साथ ही चंदौली व बंकी क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.