तेज हवाओं व गरज के साथ बारिश के आसार, 11 जून तक मौसम रहेगा बदला-बदला
बोकारो, जून 8 -- सोमवार को बोकारो में मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहा। कभी तेज धूप तो कभी बादलों की आवाजाही के कारण लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली। जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान अपेक्षाकृत अधिक रहने के बावजूद हीटवेव जैसी स्थिति नहीं बनने से लोगों को राहत महसूस हुई। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार जिले में बुधवार तक मौसम का यही रुख बने रहने की संभावना है। इस दौरान कई स्थानों पर गरज के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है। विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम में यह बदलाव 11 जून तक बने रहने के संकेत हैं। यह भी पढ़ें- Bihar Weather: पटना समेत दक्षिण बिहार में प्रचंड गर्मी, अभी और चढ़ेगा पारा; IM...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.