तेज हवाओं में चलती कार पर टूटकर गिरा पेड़, कार क्षतिग्रस्त
मुजफ्फर नगर, जून 13 -- मीरापुर। मीरापुर में दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर किसान धर्म कांटे के समीप एक चलती कार पर एक पेड़ टूटकर गिर गया। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई तथा कार चालक बाल-बाल बच गया। इस दौरान कुछ समय के लिए यातायात अवरुद्ध हो गया। मोहल्ला लाडो वाला कुंआ निवासी भट्ठा व्यवसायी वेदप्रकाश आर्य की कार का चालक शहजाद गुरुवार देर शाम मुजफ्फरनगर से कार लेकर मीरापुर आ रहा था। अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। जैसे ही शहजाद मीरापुर में दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर किसान धर्मकांटे के समीप पहुंचा। तभी तेज हवा के कारण सड़क किनारे खड़ा एक पेड़ कार के बोनेट पर गिर गया, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही चालक सुरक्षित रहा और बाल बाल बच गया। पीछे से दूसरी कार में सवार होकर आ रहे व्यापारी वेदप्रकाश आर्य व उनके साथ मौजूद अधिवक्ता सिद्धार्थ राजवंशी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.