तेज हवाओं के साथ हुई रिमझिम बारिश से गर्मी से मिली राहत
बांदा, जून 19 -- अतर्रा। क्षेत्र में भीषण गर्मी और उमस के बाद शुक्रवार शाम को मौसम में बदलाव देखा गया। दिन भर तेज धूप और गर्मी से जनजीवन प्रभावित रहा, लेकिन शाम होते-होते तेज हवाओं के साथ रिमझिम बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। करीब चार बजे आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। शाम 6 बजे से बारिश का दौर शुरू हुआ, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बाजारों, गांवों और खेतों में लोगों ने गर्मी और उमस से राहत महसूस की। इस बारिश से किसानों में खुशी का माहौल है। यह भी पढ़ें- बूंदाबांदी बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत उनका मानना है कि यह मौसम खरीफ फसलों की तैयारी के लिए अनुकूल है। मानसून की आहट के साथ ही किसान अपने खेतों को तैयार करने में जुट गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.