तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी चोट लग जाएगी
बरेली, अप्रैल 7 -- बरेली, संवाददाता। बरेली में मंगलवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आसमान में बादल छाने के साथ ही तेज हवाएं चलने लगीं और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। तेज हवा के कारण सड़कों पर धूल उड़ी और लोगों को गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार शाम तक शहर में रुक-रुक कर हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी रहेगी। वहीं देर रात तक बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। लोगों को तेज हवाओं और बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.