कन्नौज, मई 4 -- छिबरामऊ क्षेत्र में अचानक बदले मौसम ने लोगों को मुश्किल में डाल दिया। सोमवार तड़के तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे सड़कों पर आवागमन प्रभावित रहा। स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई-कुछ बच्चे भीगते हुए स्कूल पहुंचे, जबकि कई स्कूलों ने अवकाश घोषित कर दिया। बारिश का असर कृषि क्षेत्र पर भी साफ नजर आया। मक्का, उड़द, मूंग और मूंगफली की फसलें तेज हवा और पानी से प्रभावित हुई हैं, जिससे किसानों को नुकसान की आशंका है। खेतों में पानी भरने से फसलों के सड़ने का खतरा बढ़ गया है। हालांकि बारिश से गर्मी से राहत मिली, लेकिन इसने नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के सामने नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। यह भी पढ़ें- आंधी और बारिश से किसान परेशान, कई जगह टूटे पेड़, बिजली गुल यह भी पढ़ें- मौसम का हमला': 60 किमी की र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.