गंगापार, मई 7 -- मौसम का मिजाज पूरी तरह बिगड़ा हुआ है। एक सप्ताह से तेज हवा, आंधी और बूंदाबांदी और बादलों की गड़गड़ाहट ने किसानों सहित आमजन की परेशानी बढ़ा दी है। यह भी पढ़ें- रसड़ा-नगरा में झमाझम बारिश संग पड़ा ओलामौसम में अचानक बदलाव गुरुवार को सुबह करीब नौ बजे अचानक मौसम बदला और तेज हवा के साथ फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई। करीब 20 मिनट तक हुई बूंदाबांदी से किसान खुले में रखी उपज को सुरक्षित करने दौड़ पड़े। यमुनापार इलाके में सुबह तेज हवाओं के साथ मौसम ने ली करवट ली, जिससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई। लगातार बदलते मौसम के कारण गांवों में आयोजित हो रहे शादी विवाह के समारोह को नुकसान का खतरा बना हुआ है। यही नहीं बूंदाबांदी और आंधी के कारण सड़क पर चलने वाले राहगीरों, मोटरसाइकिल चालकों और छोटे वाहन चालकों को बड़ी कठिनाइयों से गुजरना पड़ रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.