बदायूं, मार्च 2 -- बदायूं, संवाददाता। फरवरी महीने में ही अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास जनता कर चुकी है। होली आते-आते मौसम का रूख एकदम बदल गया और पछुवा हवा के साथ तेज हवाओं ने भी अपनी दस्तक दे दी है। इसी बीच गर्म मौसम का हर किसी को एहसास होने लगा है। फिलहाल इस हवा से किसानों की तमाम फसलें अब रफ्तार के साथ पक जायेंगी। रविवार को मौसम तो साफ रहा और सुबह साफ मौसम के बीच हुई। मगर दोपहर होते-होते पछुवा हवा ने रफ्तार पकड़ ली। हवाओं की रफ्तार 25 से 30 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार रही। दिनभर तेज हवा चली और सड़कों पर धूल नजर आयी है। पछुवा हवा की दस्तक से साफ हो गया कि अब मौसम साफ रहेगा और गर्म रहेगा। होली का मौसम आ गया है और गर्मी एहसास करने लगी है। दिन के समय लोगों को गर्मी का एहसास काफी हो रहा है। इससे गेहूं फसल जल्दी पकाब की ओर बढ़ेगी और लहटा, सरस...