अलीगढ़, जून 1 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़। मौसम का मिजाज रविवार को बदला-बदला नजर आया। सुबह से ही हवा में नमी और हल्की ठंडक महसूस की गई। हवाओं ने वातावरण को सुहावना बना दिया। आम दिनों की तुलना में धूप का असर भी कम रहा। शाम को बादल घिर आए और बूंदाबांदी होने लगी। इससे मौसम में और ठंडक घुल गई। मौसम विभाग ने दिनभर तेज हवाएं चलने के साथ कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी या बारिश होने की संभावना जताई थी। विभाग का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिन भी मौसम का यही रुख बना रह सकता है। बादलों की आवाजाही और नमी के प्रभाव से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है। यह भी पढ़ें- अभी दो दिन और तेज हवाओं के साथ बुंदाबांदी की संभावना हालांकि उमस पूरी तरह खत्म होने की संभावना नहीं है, लेकिन तेज धूप और लू जैसी परिस्थितियों से फिलहाल राहत मिलने के संकेत हैं। मौ...