तेज हवाओं के साथ बारिश ने रोकी रफ्तार, गिरे पेड़ों से मार्ग बाधित
मेरठ, मई 12 -- मंगलवार सुबह आंधी और बारिश में पेड़ टूटने के कारण कई मार्गों पर आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मियों ने राहगीरों की मदद से टूटे पेड़ों को सड़क से हटवाकर मार्ग को सुचारू कराया। वहीं खेतों में भी पानी भर गया। तेज हवा के साथ आई बरसात ने मेरठ-बिजनौर मार्ग पर ट्रासलेम स्कूल के सामने कई पेड़ों को जड़ से उखाड़ दिया तथा कई पेड़ों की शाखाएं टूटकर सड़क पर गिर गई। एक शाखा तो स्कूल के बाहर खड़ी बस पर जा गिरी। गनीमत रही कि उस समय बस में कोई नहीं था। जिससे बड़ी घटना होने से बच गई। यह भी पढ़ें- आंधी-तूफान से तबाही, दर्जनों पोल व पेड़ गिरे, टीनशेड उड़े वहीं, मवाना-मखदुमपुर मार्ग पर भी आंधी ने कहर बरपाया और कई स्थानों पर पेड़ सड़कों पर गिर गए, जिससे काफी समय तक आवागमन ठप रहा। वनकर्मियों ने राहगीरों की मदद से टूटे वृक्षों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.