तेज हवाओं के साथ बारिश ने खेतों में बिछा दी गन्ने की फसल
पीलीभीत, सितम्बर 8 -- पीलीभीत/लालपुर। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के साथ चली तेज हवा किसानों के लिए आफत बन गई है। कलीनगर तहसील क्षेत्र में तेज हवा के झोंकों से कई स्थानों पर गन्ने की खड़ी फसल खेतों में गिर गई। दूर-दूर तक खेतों में गन्ने की फसल जमीन पर बिछी नजर आ रही है। इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरने के साथ ही आर्थिक नुकसान की चिंता बढ़ गई है। लालपुर, बिधिपुर, शिवनगर, बिहारीपुर, इटौरिया और बानगंज समेत कई गांवों में गन्ने की फसल प्रभावित होने की बात सामने आई है। लगातार बारिश और तेज हवा के चलते कई खेतों में गन्ने के पौधे एक-दूसरे के ऊपर गिर गए। कुछ स्थानों पर पूरी फसल ही जमीन पर बिछ गई है। किसानों के मुताबिक गन्ने की फसल तैयार करने में खाद, बीज, सिंचाई और मजदूरी समेत काफी खर्च आता है। ऐसे में फसल गिरने से उत्पादन प्रभावित होने की आशंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.