लखीमपुरखीरी, मार्च 21 -- शुक्रवार को मौसम अचानक बदल गया। सुबह से ही आसमान पर घने बादलों का डेरा रहा। सुबह, दोपहर और शाम तीनों वक्त हुई बारिश ने मौसम को सर्द कर दिया। साथ में शहर की व्यवस्थाओं की भी पोल खोलकर रख दी। बारिश के बाद कई जगह ओले भी गिरे और फसल पर इसका बड़ा असर रहा। बारिश के चलते शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की समस्या खड़ी हो गई। ओवरब्रिज के नीचे, राजगढ़ क्षेत्र समेत कई प्रमुख स्थानों पर पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार दिन का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं ने मौसम को और सर्द बना दिया। मौसम के जानकारों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने...