तेज हवाओं के साथ जालौन में गिरे ओले, फसलों में नुकसान
उरई, मार्च 27 -- जालौन। नगर क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर मौसम ने अचानक करवट बदल ली और तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। करीब पांच से दस मिनट तक गिरे छोटे छोटे ओलों ने लोगों को हैरान कर दिया। पहले आसमान में बादल छा गए और देखते ही देखते बारिश के साथ ओले गिरने लगे। अचानक हुई इस ओलावृष्टि से सड़क पर चल रहे राहगीरों और बाजार में खरीदारी कर रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग बचाव के लिए दुकानों और आसपास की छतों के नीचे शरण लेते नजर आए। वहीं कई स्थानों पर सड़कों पर पानी भर गया। ओलावृष्टि के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली। हालांकि किसानों के लिए यह मौसम चिंता का कारण बन सकता है। खेतों में खड़ी फसलों, विशेषकर गेहूं, सरसों की फसल को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। किसानों का कहना है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.