बस्ती, मार्च 15 -- बस्ती, निज संवाददाता। अचानक मौसम ने करवट बदला और रविवार सुबह तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी होने लगी। तापमान में गिरावट आई और हल्की ठंड बढ़ गई। पूर्वानुमान के अनुसार रविवार भोर में 5 बजे से ही एक-एक बूंदों की बरसात हो रही थी। सुबह करीब 8 बजे जिले के पश्चिमी हिस्से में तेज आंधी शुरू हुई जो कुछ देर बाद शहर तक भी पहुंच गई। तेज हवाओं के साथ उठी धूल ने मौसम को बदल दिया। तेज धूल के चलते सड़क पर गुजर रहे वाहनों को परेशानी हुई और बाइक वालों ने अपने वाहन को किनारे खड़ा किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...