हापुड़, मार्च 18 -- बुधवार को क्षेत्र में मौसम ने ऐसी करवट ली कि देखते ही देखते चारों तरफ अंधेरा छा गया। अचानक आई भीषण आंधी और तूफानी बारिश ने पूरे लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। आँधी शुरू होते ही एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जिससे कई घंटों से अंधेरा छाया रहा। बिजली की आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों को भारी नुकसान होने का खतरा मंडरा रहा है। क्योंकि खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान होने का डर है। अचानक आई बरसात की वजह से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई और लोग सुरक्षित ठिकानों की तलाश में इधर-उधर भागते नजर आए।पिलखुवा। क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। आंधी के चलते लोगों में अफ...