गंगापार, अप्रैल 8 -- मेजा तहसील क्षेत्र के मदरा मुकुंदपुर स्थित डाड़ी मजरा गांव में मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे अचानक खेतों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग में चिंतामणि यादव, सूर्यमणि यादव, राजमणि यादव व लवकुश यादव के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। खेतों में आग लगने की जानकारी मिलते ही गांव में भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी और खुद ही आग बुझाने में जुट गए। उस समय तेज हवाएं चल रही थीं, जिससे आग तेजी से फैल रही थी और उसे काबू करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक किसानों की करीब पांच बीघा खेत की फसल पूरी तरह जल चुकी थी। इस घटना से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। साथ ही खाने के अनाज और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.