तेज हवाओं के बाद पूरनपुर में बारिश से बदला मौसम
पीलीभीत, मई 31 -- गर्मी और उमस से परेशान लोगों को रविवार को मौसम ने बड़ी राहत दी। अचानक तेज आंधी चलने के बाद आसमान में काले बादल छा गए और कुछ ही देर में पूरनपुर क्षेत्र में बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई तेज बारिश से पूरा क्षेत्र तर हो गया। ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहाना हो गया और तापमान में करीब छह से सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र में 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तापमान और गर्म हवाओं के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा था। रविवार को हुई बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई। यह भी पढ़ें- तेज हवा व हल्की बारिश से मौसम सुहाना, गर्मी से मिली राहत बारिश के बाद सड़कों और बाजारों में उड़ रही धूल पूरी तरह बैठ गई, जिससे वातावरण साफ नजर आया। बारिश शुरू होते ही लोगों ने घरों की छतों और बालकन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.