अलीगढ़, अप्रैल 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पिछले कुछ दिनों से जारी आंधी-बारिश के असर से मौसम में खासा बदलाव देखने को मिला है। तापमान में करीब पांच से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई है। गुरुवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा। तेज धूप भी निकली, लेकिन हवा में मौजूद नमी के कारण धूप की तपिश उतनी तीव्र महसूस नहीं हुई। अब अगले तीन दिन तेज सतही हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम में आए इस बदलाव का असर जनजीवन पर भी साफ नजर आया। गुरुवार को दिन के समय मौसम सुहावना बना रहा। लोग घरों से बाहर निकलकर खुले वातावरण का आनंद लेते दिखे। दोपहर के समय धूप में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से कम है, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.