तेज हवाओं और बारिश से 'कूल' हुई दिल्ली, काफी नीचे पहुंचा न्यूनतम तापमान; जानें अपने इलाके का हाल
पीटीआई, मई 4 -- दिल्ली में रातभर हुई गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश के वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे न्यूनतम तापमान सामान्य से कई डिग्री नीचे चला गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी साझा की है। IMD के आंकड़ों के अनुसार, शहर के मुख्य केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.9 डिग्री कम है। वहीं, पालम में न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.7 डिग्री नीचे रहा, जबकि रिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 7 डिग्री कम है। यह भी पढ़ें- दिल्ली के विवेक विहार अग्निकांड में मरने वालों की संख्या घट सकती थी, मगर कैसे? भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.