इटावा औरैया, अप्रैल 1 -- जिले में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। मंगलवार की रात को तेज हवा के साथ हल्की बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाया। तेज हवा और हल्की बारिश से कई स्थानों पर गेहूं और सरसों की फसलें जमीन पर बिछ गईं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। शहर, कस्बों और देहात क्षेत्रों में तेज हवाओं का असर साफ देखने को मिला। खेतों में लहलहा रही गेहूं की फसल हवा के दबाव को सह नहीं सकी और कई जगहों पर गिर गई। सरसों की फसल भी इससे अछूती नहीं रही। जिन किसानों ने सरसों की कटाई कर ली थी और फसल खेतों में ही पड़ी थी, उन्हें उसे सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।किसानों का कहना है कि यदि मौसम कुछ दिन और अनुकूल बना रहता तो फसल पूरी तरह पककर तैयार हो जाती और उन्हें अच्छा उत्पादन मिलता। अचानक आई तेज हवा ने उनकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.