नई दिल्ली, जनवरी 23 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में मौसम के कारकों के चलते प्रदूषण के स्तर में हल्का सुधार हुआ है। दिल्ली की हवा जो पहले बहुत खराब श्रेणी में चल रही थी, वह शुक्रवार को खराब श्रेणी में दर्ज की गई। हालांकि, शुक्रवार शाम चार बजे दिल्ली के 21 इलाकों का सूचकांक 300 से ऊपर यानी बहुत खराब श्रेणी में बना रहा। दिल्ली में शुक्रवार सुबह से हो रही हल्की बारिश और तेज हवा के चलते माना जा रहा था कि हवा में घुले-मिले प्रदूषक कण साफ होंगे और वायु गुणवत्ता सूचकांक नीचे आएगा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 282 के अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को खराब श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले यह सूचकांक 322 के अंक पर रहा था। यानी 24 घंटे के भीतर सूचकांक में लगभग 40 अंकों का सुधार ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.