औरैया, अप्रैल 5 -- याकूबपुर, संवाददाता। क्षेत्र में रविवार दोपहर अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि से खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। अचानक आई इस आपदा से खेतों में तैयार खड़ी फसल प्रभावित हो गई है। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 3:45 बजे क्षेत्र में अचानक तेज हवाएं चलने लगीं, जिसके बाद बारिश के साथ ओले गिरने लगे। इस दौरान खेतों में खड़ी गेहूं की तैयार फसल बुरी तरह प्रभावित हुई। कई जगहों पर फसल झुक गई, जिससे उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका है। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल कटाई के लिए पूरी तरह तैयार थी और कटाई का कार्य शुरू होने ही वाला था, लेकिन अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। उनका कहना है कि यदि मौसम जल्द साफ नहीं हुआ तो नुकसान और...