सीतापुर, जनवरी 7 -- सीतापुर, संवाददाता। सर्द हवाओं की तेजी ने मौसम का मिजाज बिगाड़ दिया है। गलन बढ़ने से लोगों की कंपकंपी छूट जा रही है। बुधवार को सुबह से ही तेज हवा चलने लगी। जिस वजह से न्यूनतम तापमान आठ डिग्री पहुंच गया, जबकि अधिकतम 19.8 दर्ज किया गया। जनवरी माह में पारा लगातार गिरता जा रहा है। ऐसे में लोगों को सर्दी से कोई राहत नहीं मिल पा रही है। बर्फीली हवाओं ने लोगों को दुबकने पर मजबूर कर दिया है। वहीं गलन से लोगों के हाथ पैर सुन्न पड़ जा रहे हैं। चौराहे, दुकानों और घरों में अलाव जल रहे हैं। सूरज के भी बादलों में छिपा होने से अंधेरा सा छाया हुआ है। सुबह हो या शाम कड़ाके की ठंड और गलन से राहत नहीं मिल रही है। लोग अपने आपको पूरी तरह ढककर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। देखा जाए तो पिछले 20 दिनों में एकाध दिन ही कुछ घंटे धूप निकली है, जो भीषण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.