तेज व ठंडी हवाओं से मिली राहत, तापमान में भारी गिरावट
मुजफ्फर नगर, मई 30 -- मुजफ्फरनगर। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे जिलेवासियों को मौसम के बदले मिजाज ने बड़ी राहत दी है। तेज और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दो दिन पहले तक जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था, वहीं शुक्रवार को यह घटकर 34.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। मौसम में बदलाव की शुरुआत गुरुवार देर रात हुई, जब अचानक आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ी और तेज हवाएं चलने लगीं। जिले के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। रातभर चली ठंडी हवाओं से वातावरण में ठंडक घुल गई और मौसम सुहावना बना रहा। शुक्रवार सुबह भी आसमान में आंशिक बादल छाए रहे और मंद हवाओं ने लोगों को राहत पहुंचाई। मौसम परिवर्तन को देखते हुए कृषि विशेषज्ञों ने कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.