तेज रफ्तार हार्इवा ने तीन बिजली पोल तोड़े
लातेहार, जून 8 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड कार्यालय के समीप रविवार को कोयला लदा एक अनियंत्रित हार्इवा सड़क किनारे लगे तीन बिजली पोलों से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों पोल क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है,लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता और संयोग से एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हार्इवा तेज रफ्तार में था। अचानक चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और हार्इवा सड़क किनारे लगे बिजली पोलों को तोड़ते हुए पलट गया। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सड़क किनारे रहने वाले ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के दौरान वे बाल-बाल बच गए। यदि वाहन कुछ और आगे बढ़ जाता तो किसी घर या राहगीर को अपनी चपेट में ले सकता था।
स्थानीय निवासियों की चिंता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.