गुमला, अप्रैल 25 -- घाघरा। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड कार्यालय के समीप एनएच-143ए पर तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से सड़क पार कर रहे एक बैल की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने वाहन चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार हाईवा गुमला से लोहरदगा की ओर तेज गति से जा रहा था, तभी उसने बैल को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि मवेशी मालिक अक्सर जानवरों को खुले में छोड़ देते हैं। जिससे पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। यह भी पढ़ें- टेंपो चालक ने ट्रक में मारी टक्कर, बच्चे की मौत, 10 घायल-पेज-3 लीड
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.