पाकुड़, जून 19 -- महेशपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के तेलियापोखर गांव के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार हाईवा चालक ने सड़क किनारे खड़े गांव के ही रमेश मुर्मू के ई-रिक्शा में जोरदार धक्का मार कर ई-रिक्शा को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। टक्कर इतना जोरदार था कि ई-रिक्शा हाईवा के आगे पूरी तरह फंस गया। घटना के बाद हाईवा के चालक घटनास्थल से हाईवा को छोड़कर भाग निकला। घटना के बावत मिली जानकारी के अनुसार कोयला सड़क में चलने वाले खाली हाईवा संख्या जेएच 16 के 9997 महेशपुर की ओर से अमड़ापाड़ा की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेलियापोखर गांव के पास सड़क किनारे खड़े रमेश मुर्मू के ई-रिक्शा में जोरदार धक्का मार दिया। गनीमत यह रही की ई-रिक्शा में कोई भी सवारी नहीं थी। जिस कारण एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना महेशपुर ...