दुमका, अप्रैल 8 -- गोपीकांदर। गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे मुख्य सड़क गोपीकांदर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर हनुमान मंदिर के पास JH04AA8940 तेज रफ्तार कोयला हाइवा ने विशाल सखुआ का पेड़ में मारी टक्कर जिससे केविन क्षतिग्रस्त हुआ। हाइवा चालक और उपचालक दोनों घटनास्थल से भागने में सफल रहे। स्थानीय लोगों ने गोविंदपुर - साहिबगंज स्टेट हाईवे में तेज रफ्तार पर चल रहे कोयला हाइवा वाहनों को 2 घंटे के लिए मुख्य सड़क पर आवागमन बाधित रखा। जाम की सूचना गोपीकांदर थाना की थाना पुलिस को मिलते ही दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची। थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत ने स्थानीय लोगों से अपील कर बताया कि हाइवा वाहनों का स्पीड 50 से ज्यादा होने पर हाइवा को पड़कर 24 घंटा के लिए ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। इस आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने यातायात को सामान्य रूप से कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.